Cabinet Meeting Today: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज

Cabinet Meeting Today: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज

रायपुर, 09 सितम्बर। Cabinet Meeting Today: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होगी। बैठक में बिजली बिल से जुड़े मुद्दे पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। बिजली बिल को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर सवाल उठा रहा है।

महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर खुल सकता है

बैठक में महतारी वंदन योजना के तहत नए हितग्राहियों के नाम जोड़ने के लिए पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर भी फैसला हो सकता है। लंबे समय से नए पात्र हितग्राहियों को योजना में शामिल करने की मांग उठ रही है।

धान खरीदी की तैयारियों पर भी होगी चर्चा

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर भी मंत्रिपरिषद की बैठक में चर्चा होने की संभावना है। संबंधित विभागों की ओर से खरीदी की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आवश्यक इंतजामों की जानकारी मंत्रिपरिषद के सामने रखी जा सकती है।

 

राज्य खबर