रायपुर, 14 अक्टूबर। CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में होगी।
सरकार के फैसलों पर टिकी नजर
मंत्रिपरिषद की इस बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ऐसे में प्रदेशवासियों और राजनीतिक गलियारों की नजर बैठक पर टिकी हुई है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार किन प्रस्तावों पर मुहर लगाती है और प्रदेश के विकास व जनहित से जुड़े कौन-से अहम फैसले सामने आते हैं।


