रायपुर, 29 अक्टूबर। CG Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बस्तर संभाग में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बारिश और ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।


