CG News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी मंजूरी…अमलेश्वर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

CG News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी मंजूरी…अमलेश्वर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

दुर्ग, 17 जुलाई| CG News: दुर्ग जिले की अमलेश्वर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-12 में बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति देने के लिए 13.26 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की मंजूरी के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सीसी रोड, आरसीसी नाली और चबूतरा निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।

स्वीकृत राशि से वार्ड-12 में तीन प्रमुख विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें सीसी रोड निर्माण के लिए 9.73 लाख रुपये, शिव मंदिर के पास चबूतरा निर्माण के लिए 2.28 लाख रुपये तथा आरसीसी नाली निर्माण के लिए शेष राशि खर्च की जाएगी।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अनुसार, इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा, जल निकासी व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार होगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में आसानी मिलेगी और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

विभाग ने बताया कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद निर्माण कार्यों की प्रशासनिक मंजूरी जारी कर दी गई है। सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराए जाएंगे, जिससे वार्ड-12 की आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार सुनिश्चित हो सके।

राज्य खबर