रायपुर, 19 सितंबर। CG PWD Update: लोक निर्माण विभाग में 1 अक्टूबर से नई टेंडर व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके तहत विभाग की सभी नई निविदाएं GePNIC पोर्टल के माध्यम से जारी की जाएंगी। निविदा जारी करने से लेकर आवेदन, दस्तावेज जमा करने और टेंडर के मूल्यांकन तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद नई निविदाओं में ऑफलाइन प्रक्रिया की भूमिका काफी कम हो जाएगी। टेंडर में हिस्सा लेने वाले ठेकेदारों को GePNIC पोर्टल पर नामांकन कराना अनिवार्य होगा।
वहीं, विभाग की ओर से अधिकारियों की User ID, Role Mapping और Digital Signature से जुड़ी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है, ताकि 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टेंडर प्रणाली को सुचारू रूप से लागू किया जा सके।


