जांजगीर-चांपा, 23 अगस्त। CG Train Accident: जिले के सारागांव थाना क्षेत्र के देवरी गांव में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दुकालु राम बरेठ, निवासी देवरी गांव के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सारागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस जांच में जुटी
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुकालु राम बरेठ किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आए। पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।


