रायपुर, 30 सितंबर। CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मेगा ब्लॉक किया जाएगा। इसके कारण 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
रेलवे के अनुसार, 18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेगी। नवंबर में 24 और 27, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तथा जनवरी 2027 में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को इस ट्रेन का परिचालन प्रभावित रहेगा।
इसी तरह 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी। इसकी वापसी सेवा 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस नवंबर में 25, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तथा जनवरी में 6 और 13 तारीख को नहीं चलेगी।
वहीं, 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 21 और 28, दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तथा जनवरी 2027 में 2 और 9 तारीख को रद्द रहेगी। इसकी वापसी सेवा 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों का बदलेगा रूट
मेगा ब्लॉक के चलते 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी पहुंचेगी।
इसी तरह 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस नवंबर में 26, दिसंबर में 3, 10, 17, 24 और 31 तथा जनवरी 2027 में 7 और 14 तारीख को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी और टाटानगर-गम्हरिया के बीच अपने निर्धारित मार्ग से नहीं चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और परिचालन से जुड़ी ताजा जानकारी आधिकारिक रेलवे माध्यमों से जरूर जांच लें।


