रायपुर, 07 अक्टूबर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कई जिलों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज-चमक के दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।
राजधानी रायपुर में 7 अक्टूबर की शाम या रात बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।


