रायपुर, 22 अक्टूबर। Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे लोक भवन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय शाम 3:40 बजे बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:40 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां रात 9:15 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।


