Chhattisgarh: बस्तर की बेटी ने जीता ‘मिस टीन इंडिपेंडेंट इंटरनेशनल इंडिया 2027’ का खिताब

Chhattisgarh: बस्तर की बेटी ने जीता ‘मिस टीन इंडिपेंडेंट इंटरनेशनल इंडिया 2027’ का खिताब

बस्तर, 06 अक्टूबर। Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर की बेटी पंक्ति बेदरकर ने प्रदेश का मान बढ़ाते हुए ‘मिस टीन इंडिपेंडेंट इंटरनेशनल इंडिया 2027’ का खिताब अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के बाद पंक्ति अप्रैल 2027 में इंडोनेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

पंक्ति ने प्रतियोगिता के दौरान रैंप वॉक, इंटरव्यू, आत्मविश्वास और अन्य निर्धारित मानकों पर शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यह खिताब दिया गया।

अब पंक्ति अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही बस्तर की संस्कृति, परंपरा और पहचान को दुनिया तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही हैं।

पंक्ति की इस उपलब्धि से बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

स्पेशल