रायपुर, 13 अक्टूबर। Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का आज का दिन बैठकों और कार्यक्रमों के लिहाज से व्यस्त रहने वाला है।
मुख्यमंत्री मंत्रालय में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स और टूरिज्म मिशन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इन बैठकों में संबंधित क्षेत्रों की योजनाओं और कार्यों पर चर्चा होगी।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री पीएम सेतु योजना के क्रियान्वयन के लिए आयोजित एमओयू (MoU) निष्पादन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 7 बजे कार्टून फेस्टिवल 2026 में शिरकत करेंगे।


