Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आज से नया रोस्टर लागू… बेंचों का हुआ पुनर्गठन

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आज से नया रोस्टर लागू… बेंचों का हुआ पुनर्गठन

बिलासपुर, 08 सितम्बर। Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र के पदभार संभालने के बाद आज से हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू हो गया है। नए रोस्टर के तहत अलग-अलग बेंचों को मामलों की सुनवाई के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच-1 में जनहित याचिकाओं यानी PIL की सुनवाई होगी। इसके साथ ही रिट अपील, बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeas Corpus) और क्रिमिनल अवमानना से जुड़े मामलों की सुनवाई भी इसी बेंच में की जाएगी।

नए रोस्टर के लागू होने के बाद हाईकोर्ट में मामलों के आवंटन और सुनवाई की व्यवस्था में बदलाव आया है। नए मुख्य न्यायाधीश के कार्यभार संभालने के बाद यह पहला रोस्टर है, जिसमें विभिन्न बेंचों को उनके अधिकार क्षेत्र के अनुसार मामलों की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य खबर