Chhattisgarh Hockey League: हॉकी लीग में रोमांचक टक्कर… मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स ने खेला ड्रॉ

Chhattisgarh Hockey League: हॉकी लीग में रोमांचक टक्कर… मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स ने खेला ड्रॉ

रायपुर, 24 अक्टूबर। Chhattisgarh Hockey League: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दूसरे दिन खेले गए पहले मुकाबले में मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन के बीच मैच 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

मुकाबले के शुरुआती दो क्वार्टर में ओलंपियन प्रदीप मोर की टीम मैनपाट टाइटन्स का दबदबा रहा। टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। वहीं, आखिरी दो क्वार्टर में ओलंपियन चिंगलेनसाना सिंह की टीम बैलाडिला बुल्स ने शानदार वापसी की और मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।

मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रहलाद को ‘स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि करण धनुक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

स्पोर्ट