रायपुर, 22 अगस्त| Chhattisgarh News: भारतीय जनता पार्टी ने 14 से 25 साल के युवाओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए Gen-Z आउटरीच प्रोग्राम के तहत नई टीम का गठन किया है। इस टीम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी शामिल किया गया है।
शनिवार को दिल्ली में BJP की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई। 65 सदस्यीय टीम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े, गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी के साथ ओपी चौधरी समेत कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
BJP का यह नया अभियान युवाओं के साथ सीधे संवाद, उनकी सोच और मुद्दों को समझने तथा पार्टी से जुड़ाव बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा। पार्टी के मुताबिक, Gen-Z आउटरीच कार्यक्रम के जरिए देशभर के युवाओं तक पहुंच बनाने की तैयारी है।
पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में युवा चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं को भी जगह दी गई है। BJP ने हाल ही में अपनी 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें 51 नए चेहरे शामिल हैं।


