रायपुर, 27 अक्टूबर। Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित असर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रदेश में तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
दंतेवाड़ा में स्कूलों की छुट्टी घोषित
चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए दंतेवाड़ा जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 27 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। हालांकि, यह अवकाश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरी एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है। अगले कुछ दिनों में मौसम में होने वाले बदलावों को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।


