CM Sai JanjgirChampa Visit: CM विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा दौरे पर… शिवरीनारायण महोत्सव में होंगे शामिल

CM Sai JanjgirChampa Visit: CM विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा दौरे पर… शिवरीनारायण महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर, 14 अक्टूबर। CM Sai JanjgirChampa Visit: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शिवरीनारायण मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे और शाम को शिवरीनारायण महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे देर रात रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की लेंगे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 4:05 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से शाम 4:10 बजे हेलीकॉप्टर से जांजगीर-चांपा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

शिवरीनारायण मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री शाम 5 बजे खरौद स्थित शासकीय लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:10 बजे कार से शिवरीनारायण मंदिर के लिए रवाना होंगे। शाम 5:20 बजे मंदिर पहुंचकर वे 5:35 बजे तक दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।

मंदिर से शाम 5:35 बजे रवाना होकर मुख्यमंत्री 5:40 बजे महानदी घाट पहुंचेंगे।

शाम 6:30 बजे शिवरीनारायण महोत्सव में होंगे शामिल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 6:30 बजे शिवरीनारायण महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के बाद वे रात 11 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

राज्य खबर