CM Sai Singapore Visit: CM साय 3 दिन तक सिंगापुर दौरे पर… विदेशी निवेशकों से करेंगे मुलाकात

CM Sai Singapore Visit: CM साय 3 दिन तक सिंगापुर दौरे पर… विदेशी निवेशकों से करेंगे मुलाकात

रायपुर, 03 अक्टूबर। CM Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विदेशी निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे में टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर विशेष फोकस रहेगा। सीएम साय सिंगापुर की कई बड़ी कंपनियों के CEOs के साथ वन-टू-वन बैठक करेंगे और प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता, उपलब्ध संसाधनों और निवेश के अवसरों को भी निवेशकों के सामने रखा जाएगा। सरकार का उद्देश्य राज्य में नए निवेश को बढ़ावा देकर औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार करना है।

निवेश बढ़ने से प्रदेश में नए उद्योग स्थापित होने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

स्पेशल