Coal Mines Debate: कोल माइंस पर सियासी घमासान… बघेल का CM साय को खुला चैलेंज

Coal Mines Debate: कोल माइंस पर सियासी घमासान… बघेल का CM साय को खुला चैलेंज

रायपुर, 17 सितम्बर। Coal Mines Debate: सरगुजा में कोल माइंस की मंजूरी को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस मुद्दे पर आमने-सामने खुली बहस की चुनौती दी है।

भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री उनके साथ प्रेस क्लब में बैठकर दस्तावेज और तथ्यों के आधार पर चर्चा करें। उनका कहना है कि इस चर्चा से यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित कोल माइंस को मंजूरी किस कार्यकाल में दी गई थी।

बघेल ने कहा कि इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप के बजाय सार्वजनिक मंच पर दस्तावेज और तथ्य रखे जाने चाहिए। उन्होंने हाल ही में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ हुई खुली बहस का भी जिक्र किया।

बता दें कि 15 सितंबर को रायपुर प्रेस क्लब में भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच PM आवास योजना को लेकर खुली बहस हुई थी।

अब कोल माइंस की मंजूरी को लेकर बघेल की चुनौती के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

News and Politics