Coal Scam: कोल घोटाला केस में अंतिम चार्जशीट की तैयारी तेज… 3 अक्टूबर को हो सकती है पेश

Coal Scam: कोल घोटाला केस में अंतिम चार्जशीट की तैयारी तेज… 3 अक्टूबर को हो सकती है पेश

रायपुर, 28 सितंबर। Coal Scam: रायपुर के चर्चित कोल घोटाला मामले में अब अंतिम चार्जशीट की तैयारी तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) 3 अक्टूबर को चार्जशीट पेश कर सकती है।

चार्जशीट से पहले रविवार को कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ की गई थी। इसके बाद मामले में चार्जशीट को अंतिम रूप देने की कार्रवाई शुरू होने की बात सामने आई है।

मामले में समीर विश्नोई, रानू साहू समेत 35 आरोपी नामजद हैं। कोर्ट रिकॉर्ड में भी 35 आरोपियों के खिलाफ ACB/EOW की FIR का उल्लेख है। अब जांच एजेंसी की ओर से अंतिम चार्जशीट पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Breaking News