Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल… पुलिस पर पथराव

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल… पुलिस पर पथराव

उज्जैन, 28 सितंबर। Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने को लेकर सोमवार को बवाल हो गया। विरोध के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

मामला सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण से जुड़ा है। कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इसकी जद में शाही मस्जिद का करीब 11 फीट हिस्सा आने की बात सामने आई है।

रविवार रात प्रशासन और मुस्लिम धर्मगुरुओं के बीच बातचीत हुई थी। सोमवार सुबह दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने की बात सामने आई, लेकिन बाद में मौके पर फिर विरोध और पथराव शुरू हो गया।

पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी है। करीब 2,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की खबर है। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

मामले को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भी सुनवाई होनी है। इससे पहले 9 सितंबर को हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सड़क चौड़ीकरण के तहत मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज कर दी थीं।

National