बिलासपुर, 27 सितंबर। Congress Protest: बिलासपुर में वोट चोरी के आरोपों और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस 28 सितंबर को विरोध मार्च निकालेगी। बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी शहर-ग्रामीण के नेतृत्व में कांग्रेसजन सुबह 11:30 बजे कांग्रेस भवन में एकत्रित होंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा कराने की मांग भी की गई है।
कांग्रेस का आरोप है कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। पार्टी ने कहा है कि जब तक उसकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा।


