Crime News: रिटायर्ड अफसर की गोली मारकर हत्या… सुबह टहलने निकले थे

Crime News: रिटायर्ड अफसर की गोली मारकर हत्या… सुबह टहलने निकले थे

बिहार, 15 अक्टूबर। Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में एक रिटायर्ड अधिकारी और क्षेत्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नवादा थाना क्षेत्र में जैन कॉलेज गेट के पास कनकपुरी मोहल्ले की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वारदात सुबह करीब 6 बजे हुई, जब रामकुमार सिंह रोजाना की तरह टहलने के लिए निकले थे।

बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने रामकुमार सिंह पर अचानक फायरिंग कर दी। हमले में उनकी मौत हो गई। उनके शरीर पर गोली लगने के कई निशान मिलने की बात सामने आई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

सुबह-सुबह हुई इस वारदात के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। हत्या के कारणों का खुलासा जांच आगे बढ़ने के बाद ही हो सकेगा।

Breaking News