DEd Abhyarthi Protest: डीएड अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव… 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग

DEd Abhyarthi Protest: डीएड अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव… 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग

रायपुर, 05 नवम्बर। DEd Abhyarthi Protest: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लंबे समय से लंबित नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों ने आज शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द नियुक्ति देने की मांग की।

इस बार अभ्यर्थियों के साथ उनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी प्रदर्शन में शामिल हुए। तेज धूप और त्योहारों के बावजूद अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। नया रायपुर स्थित मंत्री आवास के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे कानून के दायरे में रहकर अपनी मांग उठा रहे हैं। उनका दावा है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के आधार पर 2300 पदों पर भर्ती होनी चाहिए। अभ्यर्थियों ने सरकार के रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़े दावों पर भी सवाल उठाए।

अभ्यर्थियों ने कहा कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि नियुक्ति की स्पष्ट समय-सीमा चाहिए। उनकी मांग है कि शिक्षा मंत्री स्वयं मौके पर आकर उनसे चर्चा करें और भर्ती की अंतिम तारीख घोषित करें। अभ्यर्थियों ने साफ किया है कि मांग पूरी होने तक वे प्रदर्शन स्थल से नहीं हटेंगे।

Breaking News