Deepika Ranveer Baby Girl: दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजी किलकारी… बेटी को दिया जन्म

Deepika Ranveer Baby Girl: दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजी किलकारी… बेटी को दिया जन्म

मुंबई,20 सितम्बर। Deepika Ranveer Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने 19 सितंबर 2026 को बेटी को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और नवजात बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।

‘वेलकम बेबी गर्ल’ पोस्ट से दी खुशखबरी

दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया। इसमें नन्हे बच्चे के पैरों की तस्वीर के साथ ‘Welcome Baby Girl’ लिखा है। पोस्ट में 19 सितंबर 2026 की तारीख भी दी गई है। इसी के जरिए कपल ने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी फैंस को दी।

दीपिका और रणवीर ने अप्रैल 2026 में दूसरी बार माता-पिता बनने की जानकारी दी थी। उस समय दोनों ने अपनी पहली बेटी दुआ के साथ तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

2024 में हुआ था बेटी दुआ का जन्म

दीपिका और रणवीर की पहली बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। अब करीब दो साल बाद कपल ने दूसरी बेटी का स्वागत किया है। सितंबर की शुरुआत में दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर दोनों ने प्रेग्नेंसी से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

सेलेब्स और फैंस दे रहे बधाइयां

दूसरी बेटी के जन्म की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कपल को बधाइयां मिल रही हैं। फैंस भी सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बेटी के जन्म से एक दिन पहले, 18 सितंबर को दीपिका और रणवीर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे और वहां दर्शन किए थे। इसके अगले दिन कपल ने बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की।

लाइफस्टाइल