Delhi Draft Voter List: राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में शामिल

Delhi Draft Voter List: राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली, 09 सितम्बर। Delhi Draft Voter List: BJP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम अब दिल्ली की मतदाता सूची में शामिल हो गया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं राघव चड्ढा ने कहा है कि उन्होंने चुनाव आयोग की सभी निर्धारित प्रक्रियाओं और नियमों का पालन किया है।

AAP का आरोप है कि राघव चड्ढा ने गैर-कानूनी तरीके से खुद को दिल्ली का मतदाता रजिस्टर कराया है। पार्टी ने सवाल किया कि 7 सितंबर को उनका नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में किस नियम और प्रक्रिया के तहत जोड़ा गया।

AAP ने यह भी कहा कि 3 सितंबर को राघव चड्ढा ने पार्टी पर पंजाब से वोट कटवाने का आरोप लगाया था और इसके कुछ दिन बाद 7 सितंबर को उनका नाम दिल्ली की मतदाता सूची में शामिल कर दिया गया।

चुनाव अधिकारियों ने दी सफाई

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की मतदाता सूची में नियमित अपडेट प्रक्रिया के तहत जोड़ा गया है। अधिकारियों ने बताया कि उनका नाम पंजाब की मतदाता सूची से हटा दिया गया है। पंजाब से ही आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार तक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने के 700 फॉर्म-6 को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) ने मंजूरी दी थी। राघव चड्ढा का नाम भी इन्हीं स्वीकृत आवेदनों में शामिल है।

 

National