Dhamtari School Holiday: लगातार बारिश के चलते धमतरी में 25 सितंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद

Dhamtari School Holiday: लगातार बारिश के चलते धमतरी में 25 सितंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद

धमतरी, 25 सितम्बर। Dhamtari School Holiday: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 25 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, लगातार बारिश के कारण छात्रहित और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक दिन के लिए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान स्कूलों में किसी भी तरह की शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी।

त्रैमासिक परीक्षा की तारीख बाद में होगी जारी

स्कूलों में फिलहाल त्रैमासिक परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में 25 सितंबर को होने वाली परीक्षा की नई तारीख बाद में अलग आदेश के जरिए जारी की जाएगी। विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा की नई तारीख के लिए स्कूल या संबंधित विभाग की सूचना पर नजर बनाए रखें।

प्रशासन ने बारिश के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी से सतर्क रहने की अपील की है।

National