Drone Attack On Ship: ओमान के पास भारतीय टैंकर पर ड्रोन हमला

Drone Attack On Ship: ओमान के पास भारतीय टैंकर पर ड्रोन हमला

ओमान, 12 अक्टूबर। Drone Attack On Ship: ओमान के पास सोहर एंकरेज में भारतीय क्रू वाले टैंकर MT PETRO DOLPHIN पर ड्रोन हमले की घटना सामने आई है। जहाज पर 11 भारतीय नाविक सवार थे। इनमें से 9 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 2 नाविक अब भी लापता हैं। लापता नाविकों की तलाश के लिए स्थानीय तटरक्षक बल की ओर से खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

सर्बानंद सोनोवाल ने दी जानकारी

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लापता लोगों को तलाशने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बचाव कार्यों में हर संभव सहायता दी जा रही है और लापता भारतीय नाविकों को सुरक्षित खोजने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

लापता नाविकों की तलाश जारी

घटना के बाद स्थानीय तटरक्षक बल खोज और बचाव अभियान में जुटा है। फिलहाल दो लापता नाविकों की तलाश जारी है। अधिकारियों के प्रयासों के बीच सभी की नजरें बचाव अभियान के नतीजों पर टिकी हैं।

National