नई दिल्ली, 18 सितम्बर। DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026-27 के लिए शुक्रवार, 18 सितंबर को मतदान शुरू हो गया है। छात्र संघ के चार केंद्रीय पदों के साथ कॉलेजों के प्रतिनिधियों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के अनुसार मतदान दो पालियों में हो रहा है और मतगणना 19 सितंबर को होगी।
मतदान के लिए पात्र डीयू छात्रों को निर्धारित पहचान पत्र के साथ मतदान केंद्र पहुंचना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से मतदान प्रक्रिया के लिए अलग-अलग कॉलेजों में व्यवस्थाएं की गई हैं।
चुनाव को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। कॉलेजों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती, गश्त और निगरानी की व्यवस्था की गई है। महिला कॉलेजों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती का भी प्रबंध किया गया है।
विश्वविद्यालय की आधिकारिक चुनाव जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह की कक्षाओं के लिए सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम की कक्षाओं के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगा। EVM को मतदान के बाद केंद्रीय मतगणना केंद्र पर सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।


