Ganesh Visarjan: रायपुर में गणपति बप्पा की विदाई शुरू… 10 जोन में बनाए गए विसर्जन कुंड

Ganesh Visarjan: रायपुर में गणपति बप्पा की विदाई शुरू… 10 जोन में बनाए गए विसर्जन कुंड

रायपुर, 25 सितम्बर। Ganesh Visarjan: राजधानी में गणपति बप्पा की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर निगम और प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। शहर के 10 जोन में अस्थायी विसर्जन कुंड बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे।

महादेव घाट में देर रात तक कुल 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इनमें 368 छोटी और 74 बड़ी प्रतिमाएं शामिल हैं।

प्रशासन ने नदी और तालाबों में प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगाई है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए केवल निर्धारित विसर्जन कुंडों में ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करें।

राज्य खबर