Gariyaband Ganja Seized: गरियाबंद में गांजा तस्करी का खुलासा… 4 आरोपी गिरफ्तार

Gariyaband Ganja Seized: गरियाबंद में गांजा तस्करी का खुलासा… 4 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद, 06 अक्टूबर। Gariyaband Ganja Seized: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 45 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

बस की डिक्की से मिला 33.92 लाख रुपये का गांजा

पहला मामला गरियाबंद थाना क्षेत्र का है। पुलिस को 4 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महेश बस क्रमांक CG 04 EA 0634 के चालक और कंडक्टर द्वारा अवैध रूप से गांजे का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बस स्टैंड पहुंचकर बस की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बस की डिक्की से 5 जूट की बोरियां और 7 पैकेट बरामद किए गए। इनमें कुल 67.842 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 33 लाख 92 हजार 100 रुपये है। मामले में बस चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, दूसरे मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपियों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में जब्त गांजे की कुल कीमत 45 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्राइम न्यूज