वडोदरा, 08 सितम्बर| Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के वडोदरा दौरे पर हैं। यहां उन्होंने ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में 6 हजार से ज्यादा युवाओं से सीधा संवाद किया।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि यह विकसित भारत की यात्रा को और तेज करने का अवसर है। उन्होंने वडोदरा के लोगों के ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान की भी सराहना की।
पीएम मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि 2004 में इस प्रोजेक्ट का विचार आया था और 2006 में कंपनी भी बनाई गई, लेकिन 2014 तक फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक घूमती रहीं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विडंबना यह थी कि इन फाइलों को भी किसी ‘डेडिकेटेड कॉरिडोर’ का फायदा नहीं मिला। पीएम मोदी ने कहा कि अब ऐसे प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और ‘गति शक्ति’ विकसित भारत के संकल्प का अहम हिस्सा है।


