नई दिल्ली, 06 अक्टूबर। INDIA Block Protest: SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च शुरू किया। प्रदर्शन में 140 से ज्यादा सांसद शामिल हुए। मार्च को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
निर्वाचन सदन के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों का मार्च रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसद वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ RAF और महिला सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग की है।
वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मार्च से दूरी बनाई है। पार्टी का कहना है कि वह SIR के मुद्दे पर अपने तरीके से लड़ाई लड़ रही है।


