रायपुर, 24 अक्टूबर। Kalibadi Hospital: राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के तीन ऑपरेशन थिएटर का उन्नयन किया जाएगा। इसके लिए 16 नवंबर 2026 से काम शुरू होगा। उन्नयन कार्य पूरा होने में लगभग तीन महीने का समय लगने का अनुमान है।
इस दौरान कालीबाड़ी मातृ एवं शिशु अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा अस्थायी रूप से बंद रहेगी। मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है।
उन्नयन कार्य के दौरान अस्पताल में होने वाले ऑपरेशन जिला अस्पताल पंडरी में किए जाएंगे। इसके लिए पंडरी अस्पताल में जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि मरीजों को इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर का उन्नयन पूरा होने के बाद यहां ऑपरेशन की सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।


