रायपुर, 25 सितम्बर। MBBS Interns: छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न्स के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। अब MBBS इंटर्न्स को ₹25 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बढ़े हुए स्टाइपेंड को लेकर आदेश जारी कर दिया है। नया स्टाइपेंड 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू की थी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात के बाद स्टाइपेंड बढ़ाने पर सहमति बनी, जिसके बाद इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी।
नए फैसले से प्रदेश के MBBS इंटर्न डॉक्टरों को आर्थिक राहत मिलेगी।


