National Para Canoe Championship: 19वीं राष्ट्रीय पैरा केनो चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम भोपाल रवाना

National Para Canoe Championship: 19वीं राष्ट्रीय पैरा केनो चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम भोपाल रवाना

रायपुर, 26 अक्टूबर। National Para Canoe Championship: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाली 19वीं राष्ट्रीय पैरा केनो चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ की पैरा केनो टीम रायपुर से रवाना हो गई है। प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 अक्टूबर तक भोपाल के लोअर लेक में किया जा रहा है।

टीम के रवाना होने से पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन की कामना की।

इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव अभिजीत मिश्रा, सहसचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी और अमरजीत छाबड़ा सहित डॉ. नवीन बाफना एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

राज्य खबर