NEET-PG Result: NEET-PG 2026 का रिजल्ट जारी

NEET-PG Result: NEET-PG 2026 का रिजल्ट जारी

नई दिल्ली, 24 सितंबर। NEET-PG Result: NEET PG 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 24 सितंबर को NEET PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस साल परीक्षा में करीब 2.66 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। मुख्य परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित हुई थी। वहीं, जयपुर के प्रभावित केंद्रों पर बिजली की समस्या के चलते 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा कराई गई थी।

कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ

  • जनरल/EWS: 262 अंक, 50वां पर्सेंटाइल
  • जनरल PwBD: 244 अंक, 45वां पर्सेंटाइल
  • SC/ST/OBC: 226 अंक, 40वां पर्सेंटाइल

उम्मीदवारों के पर्सनल स्कोरकार्ड और आधिकारिक आंसर-की 1 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

NEET-SS 2025 की कट-ऑफ भी घटी

NBEMS ने NEET-SS 2025 के क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल को 50 से घटाकर 30 कर दिया है। NBEMS के 22 सितंबर के नोटिस के मुताबिक, यह बदलाव केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पत्र और सुप्रीम कोर्ट के 17 सितंबर 2026 के आदेश के संदर्भ में किया गया है।

Education