Nepal Helicopter Accident News: नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर… विदेशी नागरिक की मौत

Nepal Helicopter Accident News: नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर… विदेशी नागरिक की मौत

नेपाल, 03 नवम्बर। Nepal Helicopter Accident News: माउंट एवरेस्ट की ओर जाने वाले मार्ग पर सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए लुकला ले जाया गया है।

नेपाल पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ। उस समय फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतर रहे थे। इसी दौरान दोनों हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई।

प्रभु हेलीकॉप्टर से घायल को पहुंचाया गया अस्पताल

पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल व्यक्ति को प्रभु हेलीकॉप्टर की मदद से लुकला ले जाया गया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल मृतक और घायल व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। साथ ही, दोनों हेलीकॉप्टरों में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटा रही हैं। आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

Breaking News