Premanand Maharaj: देवी-देवताओं के टैटू पर प्रेमानंद महाराज की बड़ी सलाह

Premanand Maharaj: देवी-देवताओं के टैटू पर प्रेमानंद महाराज की बड़ी सलाह

रायपुर, 05 सितम्बर। Premanand Maharaj: देवी-देवताओं के नाम और तस्वीरों के टैटू बनवाने के बढ़ते ट्रेंड को लेकर प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को जरूरी सलाह दी है। उन्होंने एक सत्संग के दौरान भगवान के नाम और स्वरूप को शरीर पर स्थायी रूप से अंकित करवाने को लेकर धार्मिक मर्यादा का ध्यान रखने की बात कही।

सत्संग में एक व्यक्ति ने प्रेमानंद महाराज से सवाल किया कि उसके दाहिने हाथ पर राधा रानी के नाम का टैटू बना हुआ है। उसने पूछा कि क्या ऐसा करवाने से उससे कोई धार्मिक अपराध हुआ है।

इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भगवान के नाम का श्रद्धा से जाप और स्मरण करना भक्ति का महत्वपूर्ण माध्यम है। हालांकि, भगवान के नाम, मंत्र या स्वरूप को शरीर पर स्थायी रूप से अंकित करवाते समय धार्मिक मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने समझाया कि इंसान का शरीर रोजमर्रा की अलग-अलग परिस्थितियों से गुजरता है और हमेशा एक जैसी पवित्र अवस्था में नहीं रहता। ऐसे में शरीर पर भगवान का नाम, मंत्र या तस्वीर बनवाना उचित नहीं माना जाना चाहिए।

Knowledge