Protest News: भाठागांव सब्जी बाजार को लेकर व्यापारियों का हंगामा… नगर निगम का घेराव

Protest News: भाठागांव सब्जी बाजार को लेकर व्यापारियों का हंगामा… नगर निगम का घेराव

रायपुर, 22 सितंबर। Protest News: राजधानी रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक-61 स्थित भाठागांव के नव निर्मित सब्जी बाजार में दुकानों और स्थानों के आवंटन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। स्थानीय सब्जी व्यापारियों और वार्डवासियों ने आवंटन प्रक्रिया में कथित अनियमितता, पक्षपात और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

व्यापारियों का आरोप है कि वर्षों से भाठागांव में सब्जी व्यवसाय कर रहे स्थानीय और पात्र व्यापारियों को नजरअंदाज किया गया है। वहीं, कुछ ऐसे लोगों को भी बाजार में स्थान आवंटित किए गए हैं, जिनका क्षेत्र से प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि एक ही परिवार के तीन से चार सदस्यों को अलग-अलग स्थान आवंटित किए गए, जबकि कई पुराने व्यापारियों को जगह नहीं मिल सकी। व्यापारियों का कहना है कि इससे वास्तविक हितग्राहियों के साथ अन्याय हुआ है।

इन मांगों को लेकर बड़ी संख्या में व्यापारी और वार्डवासी नगर पालिक निगम मुख्यालय पहुंचे और कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने आवंटन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने, पात्र व्यापारियों की सूची सार्वजनिक करने और विवादित आवंटनों की समीक्षा कर पारदर्शी तरीके से दोबारा आवंटन करने की मांग की।

राज्य खबर