Punjab Election 2027: पंजाब में AAP को बड़ा झटका… तीन मौजूदा विधायक BJP में शामिल

Punjab Election 2027: पंजाब में AAP को बड़ा झटका… तीन मौजूदा विधायक BJP में शामिल

चंडीगढ़, 02 नवम्बर। Punjab Election 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के तीन मौजूदा विधायकों ने AAP छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। इनमें अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं।

तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने से पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को आम आदमी पार्टी के लिए अहम राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं, तीन विधायकों के भाजपा में शामिल होने से पंजाब में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को नई गति मिल सकती है। चुनाव से पहले हुए इस घटनाक्रम का राज्य की सियासत पर क्या असर पड़ेगा, इस पर सबकी नजर रहेगी।

National