Raipur Central Jail Navratri Special: रायपुर सेंट्रल जेल में नवरात्र की धूम… 760 बंदियों ने रखा नौ दिनों का उपवास

Raipur Central Jail Navratri Special: रायपुर सेंट्रल जेल में नवरात्र की धूम… 760 बंदियों ने रखा नौ दिनों का उपवास

रायपुर, 15 अक्टूबर। Raipur Central Jail Navratri Special: शारदीय नवरात्र के अवसर पर रायपुर सेंट्रल जेल में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। जेल परिसर में बंदी मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं। यहां कुल 760 बंदियों ने नौ दिनों का उपवास रखा है, जिनमें 52 महिला बंदी भी शामिल हैं।

जेल परिसर में गूंज रहे भजन और जसगीत

नवरात्र के दौरान जेल परिसर में रोजाना मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। जसगीत, भजन और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। उपवास रखने वाले बंदी पूरे श्रद्धाभाव से धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं।

आत्मचिंतन और आध्यात्मिक शांति का अवसर

नवरात्र का पर्व बंदियों के लिए केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का भी अवसर बन रहा है। मां दुर्गा की आराधना के माध्यम से उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक सोच की ओर बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

रायपुर सेंट्रल जेल में नवरात्र के दौरान बना यह भक्तिमय माहौल आस्था और आध्यात्मिकता के महत्व को दर्शाता है।

Religion