रायपुर, 03 अक्टूबर। Raipur Crime: राजधानी रायपुर में दो साल पुराने महिला हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। लता साहू हत्याकांड में खमतराई पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान महिला के नाखूनों से मिले DNA सैंपल अहम सुराग साबित हुए। DNA जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि शराब को लेकर हुए विवाद के बाद महिला की हत्या किए जाने का आरोप है। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी और आरोपियों की पहचान के लिए लगातार साक्ष्य जुटाए जा रहे थे।
खमतराई पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई के बाद अब इस पुराने हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


