Raipur Job Fair: रायपुर में 11,700 नौकरियों का मौका… 72 से ज्यादा कंपनियां करेंगी भर्ती

Raipur Job Fair: रायपुर में 11,700 नौकरियों का मौका… 72 से ज्यादा कंपनियां करेंगी भर्ती

रायपुर, 07 अक्टूबर। Raipur Job Fair: राजधानी रायपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 72 से अधिक कंपनियां अलग-अलग पदों पर भर्ती करेंगी।

रोजगार मेले में कुल करीब 11,700 पदों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे। रोजगार विभाग के सहायक संचालक केदार पटेल के मुताबिक, इनमें लगभग आधे पद छत्तीसगढ़ में नौकरी के लिए हैं, जबकि बाकी पदों पर राज्य के बाहर रोजगार का अवसर मिलेगा।

10 से 50 हजार तक हो सकती है सैलरी

मेले में शामिल कंपनियों में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और जरूरी कौशल तय किए गए हैं। उम्मीदवारों की योग्यता और पद के अनुसार चयन होने पर उन्हें 10 हजार से 50 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है।

दो दिन चलेगा रोजगार मेला

7 और 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाला यह रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों से सीधे जुड़ने और नौकरी के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका देगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेज और आवश्यक प्रमाणपत्र लेकर रोजगार मेले में पहुंच सकते हैं।

Education