Raipur News: ब्लू वॉटर में डूबे आदिल खान का 72 घंटे बाद भी नहीं मिला शव… SDRF-NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Raipur News: ब्लू वॉटर में डूबे आदिल खान का 72 घंटे बाद भी नहीं मिला शव… SDRF-NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

रायपुर, 22 अगस्त। Raipur News: रायपुर के ब्लू वॉटर में बुधवार शाम डूबे युवक आदिल खान का 72 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। गुरुवार और शुक्रवार को तलाश के बाद शनिवार सुबह एक बार फिर SDRF ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस अभियान में NDRF की टीम भी शामिल है।

दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था युवक

जानकारी के मुताबिक, आदिल खान बुधवार शाम अपने दोस्तों के साथ ब्लू वॉटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी में तैरने को लेकर शर्त लगी। इसके बाद आदिल खान पानी में उतर गया, लेकिन गहराई में जाने के बाद वह वापस बाहर नहीं आ सका।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ SDRF और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बावजूद अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

गहरे पानी के कारण रेस्क्यू में मुश्किल

बताया जा रहा है कि ब्लू वॉटर में पानी काफी गहरा है। इसके चलते रेस्क्यू टीम को पानी के अंदर तलाशी अभियान चलाने में परेशानी हो रही है। शनिवार को टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया और युवक की तलाश जारी है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं डूबने की घटनाएं

ब्लू वॉटर क्षेत्र में पहले भी डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ताजा हादसे के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

खतरनाक हिस्सों में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए सुरक्षा घेरा बनाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की जरूरत बताई जा रही है। फिलहाल SDRF और NDRF की टीमें युवक की तलाश में जुटी हुई हैं।

राज्य खबर