Raipur Temple Vandalism: रायपुर में मंदिर की मूर्तियां तोड़ीं… मचा हड़कंप

Raipur Temple Vandalism: रायपुर में मंदिर की मूर्तियां तोड़ीं… मचा हड़कंप

रायपुर, 27 अगस्त। Raipur Temple Vandalism: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थोक मार्केट स्थित पड़ाव इलाके में गुरुवार सुबह मंदिर परिसर में धार्मिक प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सुबह भगवान शिव, हनुमान जी और साईं बाबा की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त देखा। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

फिलहाल प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Breaking News