Sai Cabinet Meeting: 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

Sai Cabinet Meeting: 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

रायपुर, 08 सितम्बर। Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी।

करीब एक महीने बाद होने जा रही इस कैबिनेट बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक, नीतिगत और विकास संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, किन प्रस्तावों पर अंतिम फैसला होगा, इसकी आधिकारिक जानकारी बैठक के बाद ही सामने आएगी।

बैठक खत्म होने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव मीडिया से चर्चा करेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए प्रमुख फैसलों और मंजूर प्रस्तावों की जानकारी देंगे।

ऐसे में अब सभी की नजरें 9 सितंबर की कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं कि सरकार किन बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगाती है और प्रदेश के लिए कौन से नए फैसले सामने आते हैं।

राज्य खबर