School Holiday List: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान… 15 दिन रहेगा अवकाश

School Holiday List: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान… 15 दिन रहेगा अवकाश

रायपुर, 21 सितम्बर। School Holiday List: छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल-कॉलेजों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक 16 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलने वाले शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को कुल 15 दिनों का अवकाश मिलेगा।

यह अवकाश राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ D.Ed, B.Ed और M.Ed से जुड़े शिक्षण संस्थानों पर भी लागू होगा।

दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक कुल 5 दिन छुट्टी रहेगी।

दीपावली अवकाश: 5 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक अवकाश निर्धारित किया गया है। इस अवधि में कुल 5 दिनों की छुट्टी मिलेगी।

शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक कुल 5 दिन का अवकाश रहेगा।

इस तरह शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर विद्यार्थियों को कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी। अवकाश की तारीखें जारी होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को आगामी छुट्टियों की जानकारी मिल गई है।

राज्य खबर