School Student Protest: मल्हार स्कूल में विद्यार्थियों का हंगामा… कलेक्ट्रेट पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

School Student Protest: मल्हार स्कूल में विद्यार्थियों का हंगामा… कलेक्ट्रेट पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

बिलासपुर, 13 अक्टूबर। School Student Protest: मल्हार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई करने के बजाय संबंधित शिक्षकों का केवल स्थानांतरण कर दिया गया।

अतिरिक्त फीस वसूली और अभद्र व्यवहार के आरोप

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने स्कूल प्रबंधन पर निर्धारित फीस के अलावा अतिरिक्त राशि मांगने, अभद्र व्यवहार करने और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार किए जाने की शिकायत भी की गई है। विद्यार्थियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निलंबन की मांग की है।

विद्यार्थियों का कहना है कि पहले शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते उन्हें दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांग उठानी पड़ी। अब इस मामले में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर सबकी नजर है।

हालांकि, विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। मामले में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और संबंधित स्कूल प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष भी सामने आना बाकी है।

राज्य खबर