बलौदाबाजार, 06 अक्टूबर। Seva Sankalp Abhiyan: सेवा संकल्प अभियान के तहत राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। मंत्री ने हाथों में झाड़ू थामकर ऐतिहासिक षष्ठी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य लोगों ने भी श्रमदान किया। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर और आसपास के स्थानों की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि ऐसी आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनती है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने और स्वच्छता को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की।
अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी स्वच्छता अभियान में भागीदारी की। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करना रहा।


