Sukma Flood: बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए… CM साय का ऐलान

Sukma Flood: बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए… CM साय का ऐलान

सुकमा, 29 सितंबर। Sukma Flood: सुकमा में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अतिरिक्त आर्थिक मदद का ऐलान किया है। करीब 300 प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने शबरीनगर, श्रीनगर, लाइनपारा और कोंटा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राहत एवं स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर प्रभावित लोगों से बातचीत की और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शबरीनगर के राहत शिविर में मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को खुद भोजन भी परोसा।

कोंटा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों और अन्य नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र प्रभावित परिवारों को RBC 6-4 के तहत मिलने वाली क्षतिपूर्ति जल्द उपलब्ध कराई जाए।

लगातार बारिश के बाद शबरी नदी का जलस्तर बढ़ने से कोंटा के चार वार्डों समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी थी। प्रभावित लोगों के लिए 19 राहत केंद्रों में भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

राज्य खबर